Aaj Ka Panchang :आज हरियाली तीज व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहू... - CG Sandesh

Aaj Ka Panchang :आज हरियाली तीज व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति श्रावण 16, शक सम्वत् 1946, श्रावण शुक्ल, तृतीया, बुधवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 23, सफ़र 01, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंंग्रेजी तारीख 07 अगस्त सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि रात्रि 10 बजकर 06 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ।पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 31 मिनट तक उपरांत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग पूर्वाह्न 11 बजकर 41 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 09 बजे तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 15 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार
 मधुश्रवा-हरियाली-सिंघाड़ा तीज, स्वर्णगौरी व्रत, सफर (मुस्लिम) मास प्रारंभ।

सूर्योदय का समय 7 अगस्त 2024 :
सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 7 अगस्त 2024 : शाम में 7 बजकर 7 मिनट पर।


आज का शुभ मुहूर्त 7 अगस्त 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 3 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से 3 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 7 मिनट से 7 बजकर 29 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 26 मिनट से 9 बजकर 6 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 7 अगस्त 2024 :

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। इसके बाद सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल। इसके बाद सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में सुबह 12 बजे से 12 बजकर 53 मिनट तक।

आज का उपाय :
आज माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करें और माता को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें