96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबीयत, अपोलो में करा... - CG Sandesh

96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबीयत, अपोलो में कराए गए भर्ती

नई दिल्ली। भारत रत्न और भाजपा के वरिष्ठम नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है। 96 वर्षीय लाल कृष्ण आडवाणी फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं।



बता दें कि, पिछले महीने भी उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ी थी। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि, आडवाणी  को आज अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जुलाई के पहले हफ्ते में भी आडवाणी को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और दो दिन की चिकित्सकीय देखरेख के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। वे न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में थे। इससे पहले आडवाणी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था और रात भर वहां रखने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें