महासमुंद : ‘‘डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार‘‘ हेतु किस... - CG Sandesh

महासमुंद : ‘‘डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार‘‘ हेतु किसानों से आवेदन आमंत्रित

महासमुंद : छ.ग. शासन कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2024 हेतु ‘‘डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार‘‘ के लिए कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उप संचालक कृषि एफ. आर. कश्यप ने बताया कि आवेदन पत्र जिले के उप संचालक कृषि एवं विकासखंडो के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय तथा कृषि विभाग के वेबसाइट www.agriportal.cg.nic.in से निःशुल्क प्राप्त कर सकते है तथा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पूर्ण कर संबंधित कार्यालय में 31 अगस्त 2024 तक जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

आवेदन से संबंधित नियम एवं शर्तें, योग्यता, चयन एवं मूल्यांकन का मापदण्ड से संबंधित जानकारी उप संचालक कृषि कार्यालय व संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। उपरोक्त सूचना की सम्पूर्ण जानकारी कृषि विभाग के वेबसाईट www.agriportal.cg.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें