SP ने की बड़ी कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से आरक्षक को किया निलं... - CG Sandesh

SP ने की बड़ी कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से आरक्षक को किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस अधिक्षक रजनेश सिंह (IPS) ने पुलिस लाईन में पदस्थ आरक्षक विष्णु चंद्रा को ड्यूटी के बीच लापरवाही और सहकर्मी के साथ विवाद करने को लेकर कड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। एसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक के सहकर्मी के साथ हुए विवाद के वीडियो सामने आने के बाद यह एक्शन लिया है।

 


बता दें, बिलासपुर में शुक्रवार को जेल चौक के पास दो पुलिस आरक्षकों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। यह विवाद कैदी को जेल दाखिल कराने को लेकर हुआ, जब एक आरक्षक ने दूसरे को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।  इसके बाद रक्षित निरीक्षक से प्रारंभिक जांच करवा पुलिस अधीक्षक ने दोषी आरक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की है।

देखे आदेश



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें