हरेली तिहार हमारी कृषि प्रधान संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है :... - CG Sandesh

हरेली तिहार हमारी कृषि प्रधान संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है : टंक राम वर्मा

 खेल मंत्री वर्मा ने दी हरेली तिहार की बधाई

रायपुर। खेल-युवा कल्याण और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने 04 अगस्त को मनाये जाने वाले छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार के अवसर पर प्रदेश के सभी नागरिकों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। आपने बधाई सन्देश में उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है और हरेली तिहार हमारी कृषि प्रधान संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। हरेली छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार है और छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में, यहाँ के किसान भाई-बहनों में, ग्रामीण और शहरी निवासियों में इसका व्यापक प्रभाव है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह त्यौहार परंपरागत् रूप से उत्साह के साथ मनाया जाता है। 


इस दिन किसान खेती-किसानी में उपयोग आने वाले कृषि यंत्रों की पूजा करते हैं, घरों में माटी पूजन होता है, बच्चे और युवा गेड़ी का आनंद लेते हैं।उन्होंने आगे कहा कि हरेली त्यौहार सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है और धरती को हरा-भरा रखने में पेड़-पौधों के महत्व को भी दर्शाता है। हमारे छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति इन्हीं लोकपर्वों से सुशोभित होती हैं।

इस अवसर पर खेल मंत्री वर्मा ने सभी नागरिकों एवं किसानों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें