महासमुंद : मारपीट के आरोप में पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज - CG Sandesh

महासमुंद : मारपीट के आरोप में पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी दोना पत्तल प्लांट में मारपीट के आरोप में पति-पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम बेलटुकरी निवासी ललिता बंजारे ने पुलिस को बताया कि 2 अगस्त को वह अपने पति के साथ ग्राम बिरकोनी दोना पत्तल प्लांट में अपनी मजदूरी की रकम लेने गई थी. वहीं उनके गांव की अंजू बंजारे मिली जो पूर्व विवाद की बातों को लेकर ललिता को देखते ही अश्लील गालिया देने लगी. 

ललिता ने गाली देने से मना किया तो अंजू बंजारे ज्यादा होशियार बनती है कहकर ललिता के बाल पकड़कर हाथ मुक्का से मारने लगी. तब वहां काम करने वाले अन्य लोग आकर झगडा को शांत करवाये है. उसके बाद ललिता और उसके पति अपने घर चले गये. दोपहर करीब 01:30 बजे चैतराम बंजारे ललिता के घर आया और बोला कि तुम मेरे पत्नी से मारपीट किये हो चलो कंपनी वहां बुलवा रहे है.

ललिता और उसके पति, चैतराम के साथ कंपनी बिरकोनी गये तब वहां ललिता और अंजू बंजारे को बुलवाकर ठेकेदार टिकेश समझा रहा था. उसी समय अंजू बंजारे का पति चैतराम बंजारे गालियाँ देते हुए तुम मेरी पत्नी को मारते हो कहकर हाथ मुक्का से मारने लगा. ललिता को मारता देखकर उसके पति छुडवाने आया तो चैतराम उसको भी हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. मारपीट से ललिता और उसके पति को चोटे आई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें