केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आठ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हाई-स्प... - CG Sandesh

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आठ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा धन्यवाद..

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आठ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इसमें रायपुर-रांची कॉरिडोर को मंजूरी मिली है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। बता दें कि, पीएम नरेंद्र मोदी ने ₹50,655 करोड़ के निवेश के साथ 936 किलोमीटर से अधिक लंबी आठ राष्ट्रीय हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दिया है।



दरअसल, झारखंड के पत्थलगांव से गुमला तक फोरलेन सड़क बनने से राजधानी रायपुर से रांची तक का सफर आसान हो जाएगा और समय की भी बचत होगी। यह सड़क दोनों राज्यों के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। सीएम साय ने कहा कि, इस फोरलेन सड़क की स्वीकृति के लिए मैं जशपुर जिलेवासियों को विशेष रूप से बधाई देता हूं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें