छत्‍तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, 18 जिलों के लिए अलर्ट ... - CG Sandesh

छत्‍तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, 18 जिलों के लिए अलर्ट जारी, अब तक प्रदेश में 638.8 मिमी बारिश हुई

रायपुर। जून माह में पिछड़ने के बाद जुलाई महीने में छत्‍तीसगढ़ में मानसून की मेहरबानी काफी अच्छी रही है और बीते 63 दिनों में ही प्रदेश भर में 638.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि अभी तक 594.6 मिमी बारिश होना था। इस प्रकार अभी तक सामान्य से सात प्रतिशत बारिश ज्यादा हो गई है। बीजापुर में प्रदेश भर में सर्वाधिक बारिश 1441.2 मिमी हुई है, जो सामान्य से 110 प्रतिशत ज्यादा है।

 



मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी तथा उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश भी हो सकती है। हालांकि रविवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधि थोड़ी कम रहेगी। विभाग ने सूरजपुर व बलरामपुर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट व 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें