पीजी कॉलेज के विधि विभाग मे प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुआ स्वागत कार्यक्रम
जगदलपुर - गुरुवार को शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर के विधि विभाग मे एल. एल. बी प्रथम वर्ष और एल एल एम प्रथम के प्रथम सेमेस्टर के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मोहन सोलंकी ने सभी नव प्रवेशी विद्यार्थियों को विधि विषय की विभिन्न जानकारी दी। 
उन्होंने महाविद्यालय मे हमेशा अनुशासन बनाए रखने को कहते हुए विधि के क्षेत्र मे भविष्य मे किस तरह कार्य करे इसकी जानकारी प्रदान की। श्री डॉ. मोहन सोलंकी ने आगे बताया कि एल एल बी करके आगे जाकर सिविल जज, पब्लिक प्रोसिक्यूटर, वकील आदि बनकर अपना भविष्य संवार सकते है।
सहायक प्राध्यापक श्री नरेंद्र साहू ने विद्यार्थियों को विधि से संबंधित कैरियर गाइडेंस दिया और विद्यार्थियों को नियमित क्लास आने और अच्छा से पढ़ाई करने को कहा।
कार्यक्रम मे विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मोहन सोलंकी, सहायक प्राध्यापक श्री नरेंद्र साहू,एल एल एम 1 एवं 2 और एल एल बी के छात्र मनीष तिवारी, हेमराज नाग इतांजलि निषाद, रीना ठाकुर, चंद्रावती कश्यप , मीनाक्षी यादव , अंजलि कोटवानी ,अभिषेक गुरु, दीपक मरकाम , पूरन सिंह कश्यप, भुवनेश्वर बघेल, किरण कश्यप, ममता साहनी, स्वदेश रथ, तुलावती मौर्य, मिकल नेताम, शिवा नाग , भूमिका बघेल, सोमारू खेमेश्वरी, राधा मरकाम, फुलमती आदि उपस्थित थे।