छत्तीसगढ़ के  कई जिलों में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

छात्तिस्गाह्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर बिलासुपर में भी मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज फिर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। जिसे लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 व 48 घंटे में कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही जशपुर, बलरामपुर, कोरबा, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर, खैरागढ़-छुृईखदान जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

वहीं, गौरेला-पेंड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, मानपुर-मोहला व कांकेर में आरेंज अलर्ट जारी किया है। एक-दो स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश होने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में कोरबा, दर्री, कटघोरा में 110 मिमी पानी बरस गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें