मनेन्द्रगढ़ में डायरिया का प्रकोप, 20 ग्रामीण इसकी चपेट में आ... - CG Sandesh

मनेन्द्रगढ़ में डायरिया का प्रकोप, 20 ग्रामीण इसकी चपेट में आए, एक महिला की मौत

रायपुर। बरसात का मौसम आते ही मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।  ग्राम पंचायत पाराडोल के हरकाटनपुर में अभी डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां बीते चार दिनों से महिला, पुरुष और बच्चे समेत कुल 20 लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से एक महिला की मौत भी हो चुकी है। इस बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगा हुआ है। गांव में कैंप लगाए गए हैं,  जहां पर लोगों के इलाज किया जा रहा हैं।



बता दे की बरसात के मौसम में डायरिया का खतरा लगातार बढ़ जाता है।  हरकाटनपुर में भी डायरिया अपने चरम पर है। यहां पर बीते चार दिनों में करीब 20 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए अंबिकापुर कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि 6 अन्य मरीजों को सीएचसी महेंद्रगढ़ में इलाज चल रहा है।

वहीं दूसरी तरफ पीएचई विभाग के कर्मचारी भी गांव में सक्रिय हो गए हैं। उनके द्वारा पेयजल सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। वही ग्रामीणों की पेयजल की शुद्धता के लिए हैंड पंप में क्लोरीन डाला जा रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें