छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, कुछ जिलों से हल्की से मध्यम बा... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, कुछ जिलों से हल्की से मध्यम बारिश के आसार

रायपुर । प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज से शनिवार तक कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी बारिश का आसार है। विभाग के अनुसार भारी बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा। आपको बता दें कि मंगलवार को मानूसन की गतिविधि थोड़ी कम रही। राजधानी रायपुर समेत कई क्षेत्रों में उमस रहा। हालांकि रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई।

रायपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा रहा। करीब आठ दिनों बाद मंगलवार को मौसम भी खुला और धूप निकली मौसम विज्ञानियों के अनुसार बुधवार से मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा और बारिश की गतिविधि भी बढ़ने वाली है। जुलाई महीने में अभी तक सामान्य से आठ प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है। बीजापुर में सर्वाधिक बारिश और सरगुजा में सबसे कम बारिश हुई है। आने वाले दिनों में बारिश का दायरा और ज्यादा बढ़ने वाला है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें