बलौदाबाजार डबल मर्डर का हुआ खुलासा : आरोपी का मृतिका से था अ... - CG Sandesh

बलौदाबाजार डबल मर्डर का हुआ खुलासा : आरोपी का मृतिका से था अवैध संबंध, ब्लैकमेल से परेशान होकर दिया हत्याकांड को अंजाम

बलौदाबाजार। डबल मर्डर कांड में कसडोल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हत्या के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया. एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने हत्याकांड का खुलासा किया है. उन्होंने बताया, सोमवार को कसडोल के भदरा गांव में आरोपी दिलहरण कश्यप ने मां-बेटी की हत्या कर मिट्टी तेल डालकर जलाया था.

मां संतोषी (44 वर्ष) और ममता (16 वर्ष) की लाश उनके ही घर में पड़ी मिली थी. एसपी ने बताया, आरोपी का मृतिका महिला से अवैध संबंध था. महिला युवक पर पैसे लेने का दबाव बना रही थी. महिला लगातार युवक को ब्लैकमेल कर रही थी. ब्लैकमेल से परेशान होकर युवक ने घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी को मौत के घाट उतारा था

एडिशनल एसपी ने बताया, घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंचकर जांच में जुट गई थी और फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटना स्थल की जांच कराई गई थी. साथ ही घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई. तकनीकी टीम की सहायता ली गई, जिसमें पुलिस को सफलता मिली और इस दोहरे हत्याकांड को टीम ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें