महासमुंद : प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत हेतु तीन पालियों ... - CG Sandesh

महासमुंद : प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत हेतु तीन पालियों में लगाई गई कर्मचारियों की ड्यूटी, नियंत्रण कक्ष 24 घंटे होगी संचालित

मानसून सत्र 2024 में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 20 में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना 01 जून 2024 से की गई है। आपदा नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07723-223305 तथा ई-मेल msamund.cg@nic.in है। बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी अपर कलेक्टर रवि साहू (राहत शाखा) (मो.नं. 6268132012), नोडल अधिकारी अधीक्षक भू-अभिलेख प्रमोद कुमार (मोबाईल नम्बर 99079-78919) होंगे। जिले में वर्षा काल प्रारम्भ से वर्षा काल समाप्ति तक नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित रहेगी।

तत्कालीन व्यवस्था के तहत माह अगस्त से अक्टूबर 2024 के लिए तीन-तीन पालियों में कर्मचारियों एवं लिंक   कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें प्रथम पाली में प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक, द्वितीय पाली में दोपहर 02:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक तथा तृतीय पाली में रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक कर्मचारियों द्वारा कार्य संपादित किया जाएगा। संलग्न कर्मचारी के अवकाश में रहने की स्थिति में उनके स्थान पर लिंक कर्मचारी कार्य संपादित करेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें