महापौर ऐजाज ढेबर ने रायपुर SSP को दी आत्महत्या की धमकी, जानि... - CG Sandesh

महापौर ऐजाज ढेबर ने रायपुर SSP को दी आत्महत्या की धमकी, जानिए क्या है मामला….

रायुपर। विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस से बदसलूकी के आरोप में महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है. इस मामले में को महापौर ढेबर ने आज रायपुर एसएसपी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन में मौजूद 25000 हजार लोगों पर FIR करने कहा या फिर FIR को शून्य करने की मांग करते हुए आत्महत्या की धमकी भी दी.

इस दौरान पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, एमआईसी सदस्य समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. महापौर ने अपनी मेडिकल रिपोर्ट एसएसपी के साथ साझा भी किया. इस मामले में एसएसपी संतोष सिंह ने पार्टी के पक्ष को समझते हुए पूरी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.



दरअसल 24 जुलाई को हुए कांग्रेस प्रदर्शन का एक वीडियो बीजेपी ने जारी किया था, जिसमें महापौर एजाज ढेबर पुलिस के साथ झूमझाटकी करते हुए नज़र आए थे. सत्र ख़त्म होने के बाद 26 जुलाई की रात महापौर ढेबर पर विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई थी और इसी सिलसिले में आज महापौर ढेबर एसएसपी ऑफिस पहुंचकर प्रदर्शन के कुछ अन्य तस्वीरें भी साझा की, जिसमें आरक्षक महापौर ढेबर को धक्का देते हुए नजर आ रहे हैं.

महापौर का कहना है कि इस झूमझाटकी के कारण उसकी पसली टूट गई है, उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट रहना पड़ा. उन्होंने एसएसपी संतोष सिंह को अपने मेडिकल रिपोर्ट्स के साथ ही प्रदर्शन के कुछ अन्य वीडियो साझा किए हैं और उन पर दर्ज मामले को शून्य करने का आग्रह किया है. महापौर ने यह भी कहा है कि यदि उन पर की गई एफआईआर शून्य नहीं की जा सकती तो प्रदर्शन में मौजूद सभी 25000 लोगों पर FIR होनी चाहिए.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें