राहगीर बने मददगार, भालू के हमले से गंभीर रूप से घायल युवक का... - CG Sandesh

राहगीर बने मददगार, भालू के हमले से गंभीर रूप से घायल युवक का लाया गया जिला अस्पताल

गरियाबंद। गरियाबंद रेंज के कोडोहरदी के जंगल में जंगली मशरूम निकालने गए युवक पर भालू ने प्राणघातक हमला कर दिया। भालू के हमले से युवक गोलू कमार गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के चेहरे सहित शरीर के कई जगहों पर गहरी चोट के निशान है।



मिली जानकारी के मुताबिक भालू के हमले से घायल युवक गोलू कमार तंवरबाहरा का रहने वाला है, जो कि कोडोहरदी के जंगल में जंगली मशरूम निकालने गया हुआ था। इस दौरान अचानक भालू ने युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया। युवक अपने को जैसे–तैसे कर भालू से बचाते हुए जंगल से बाहर आया तो वह गरियाबंद–देवभोग नेशनल हाइवे 130 सी के किनारे बेहोशी हालत में पड़ा हुआ था, जिसे वहां से आने–जाने वाले राहगीरों ने देखा तो युवक के चेहरे और शरीर के कई जगहों पर नाखून से नोंचने के निशान थे, जहां से काफी खून बह रहा था। गरियाबंद निवासी दीपक तिवारी ने बताया कि वह अपने फील्ड में गया हुआ था, इस दौरान सड़क कनारे पड़े युवक के पास दो–तीन लोगों को खड़े हुए देखकर रुका, तो देखा कि खून से लथपथ युवक जिसके चेहरे और शरीर के अन्य जगहों पर चोंट के निशान है, जो दर्द से तड़प रहा था। बताया कि चोंट के निशान देखकर प्रतीत हुआ कि युवक पर भालू ने हमला किया है, तत्काल संजीवनी 108 को कॉल किया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने चार पहिया वाहन की मदद से गरियाबंद जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया। जिसका प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें