महासमुंद : विधायक ने किया नव निर्माणाधीन शहरी स्वास्थ्य केंद... - CG Sandesh

महासमुंद : विधायक ने किया नव निर्माणाधीन शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, स्थिति में सुधार कर जल्द शुरू करने के दिए निर्देश

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शनिवार को शहर के गुडरू पारा और मौहारी भाठा स्थित नव निर्माणाधीन शहरी स्वास्थ्य केंद्र हमर क्लीनिक का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान केंद्रों की स्थिति को देखते हुए उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए स्थिति में आवश्यक सुधार लाकर जल्द से जल्द केंद्रों को शुरू करने कहा। उन्होंने यह भी कहा कि उक्त दोनों क्षेत्र में सघन आबादी निवासरत है, स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से आमजन को काफी सुविधा मिलेगी। 

खासकर बरसात के दिनों में मौसमी बीमारियों से लोग पीड़ित होते रहते हैं। ऐसे में मोहल्ले में ही उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं मिल जाएगी। हमारी सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर काफी काम कर रही है। पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती प्रदान की जा रही है। महासमुंद क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को और बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान पार्षद मंगेश टांकसाले, विजय साव, गिरधर यदु, गुड्डा सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग से डॉ अनिरुद्ध कसार, इंजीनियर लेखराज ठाकुर उपस्थित रहें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें