साय सरकार ने EOW-ACB की बढ़ाई पॉवर : जुआ एक्‍ट की सभी धाराओं ... - CG Sandesh

साय सरकार ने EOW-ACB की बढ़ाई पॉवर : जुआ एक्‍ट की सभी धाराओं और जांच नियमों में किया यह बदलाव, अधिसूचना जारी

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की आर्थिक अपराध अन्‍वेषण ब्‍यूरो और एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो (ईओडब्‍ल्‍यू-एसीबी) अब जुआ एक्‍ट की सभी धाराओं में जांच और कार्यवाही कर सकेगी। राज्‍य सरकार ने एजेंसी को यह अधिकार देने के लिए नियमों में बदलाव किया है। इस संबंध में सरकार की तरफ से अधिसूचना भी जारी की गई है। वहीं अफसरों के अनुसार ईओडब्‍ल्‍यू-एसीबी अब जुआ एक्‍ट 2022 की सभी धाराओं के तहत जांच और कार्यवाही करेगी। राज्‍य सरकार ने ईओडब्‍ल्‍यू-एसीबी के अधिकार क्षेत्र में यह बढ़ोतरी महादेव सट्टा एप मामले की जांच के लिए की गई है।


बता दें कि, पूववर्ती सरकार के कार्यकाल में उजगार हुए इस मामले की जांच ईओडब्‍ल्‍यू-एसीबी को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि, ईओडब्‍ल्‍यू-एसीबी के पास अर्थिक अनियमितता और भ्रष्‍टाचार की ही जांच का अधिकार है। ऐसे में महादेव सट्टा की जांच में दिक्‍कत हो रही थी। इसे देखते हुए यह बदलाव किया गया है। वहीं, ईओडब्‍ल्‍यू-एसीबी राज्‍य पुलिस का हिस्‍सा नहीं है, बल्कि यह सामान्‍य प्रशासन विभाग (जीएडी) के अधीन काम करता है। इस वजह से यह एजेंसी पुलिस को प्राप्‍त सभी अधिकारियों का प्रयोग नहीं कर पाती है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें