महासमुंद : चोरी का आरोप लगाकर तीन बच्चों को मारपीट कर रस्सी ... - CG Sandesh

महासमुंद : चोरी का आरोप लगाकर तीन बच्चों को मारपीट कर रस्सी से बाँध कर ले जाने लगा थाने, केस दर्ज

महासमुंद के वार्ड नंबर 06 नयापारा में चोरी का आरोप लगाकर तीन बच्चों को मारपीट कर रस्सी से बाँध कर थाना ले जा रहे आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

वार्ड नंबर 06 नयापारा निवासी शुभम साहू ने पुलिस को बताया की वह चाट गुपचुप ठेला लगाता है. 26 जुलाई 2024 को शाम करीबन 04 बजे वह मोहल्ले में खडा था. उसी समय देखा कि उनके मोहल्ले में रहने वाला मयंक दास मानिकपुरी पिता कुमेश मानिकपुरी मोहल्ले के तीन बच्चों को तुम लोग मेरे घर लोहा चोरी किये हो कहते हुए हाथ-थप्पड से मारते हुए अश्लील गाली गलौज कर रहा था. 

थोडी देर के बाद तीनों लडकों के हाथ को रस्सी से बांधकर थाना तरफ ले जाने लगा. तब शुभम घटना की सूचना थाना जाकर दिया. घटना को मुकेश ध्रुव एवं परमेश्वर नेताम एवं अन्य लोग देखे सुने हैं.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी मयंक दास मानिकपुरी के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें