विधानसभा घेराव के दौरान मेयर ऐजाज ढेबर ने पुलिस के साथ की थी... - CG Sandesh

विधानसभा घेराव के दौरान मेयर ऐजाज ढेबर ने पुलिस के साथ की थी बदसलूकी, FIR दर्ज

रायपुर। महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उन पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट और बलवा के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. विधानसभा घेराव के दौरान महापौर का वीडियो भाजपा ने सोशल मीडिया में जारी किया था और महापौर पर पुलिस के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया था. इस मामले में सिविल लाइन थाने में धारा 121(1)-BNS, 132-BNS, 191(2)-BNS, 221-BNS, 296-BNS के तहत एजाज ढेबर पर मामला दर्ज किया गया है.



बता दें कि 24 जुलाई को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासन के विरुद्ध विभिन्न मुद्दों को लेकर बिना अनुमति के विधानसभा घेराव के करने के लिए साहू फर्निंचर बैरिकेडिंग नंबर 2 विधानसभा के पास रास्ता बाधित किया था. महापौर एजाज ढेबर, आशीष द्विवेदी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी पर उपस्थित पुलिस बल के साथ गाली गलौज, झूमा झटकी कर मारपीट की थी. शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें