कोयला घोटाले के सभी आरोपियों को बड़ा झटका, कोर्ट ने 24 अगस्त ... - CG Sandesh

कोयला घोटाले के सभी आरोपियों को बड़ा झटका, कोर्ट ने 24 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक रिमांड

रायपुर। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए कोयला घोटाला मामले में सभी आरोपियों की डिमांड 24 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। बुधबार को सभी को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया। जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इनकी न्यायिक रिमांड बढ़ा दी। इसके बाद सभी आरोपी 24 अगस्त तक जेल में ही रहेंगे।



मिली जानकारी के अनुसार कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया, IAS रानू साहू, समीर बिश्नोई, सूर्यकांत तिवारी समेत अन्य आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाना था।

लेकिन कांग्रेस के विधानसभा घेराव के चलते पुलिस प्रशासन आरोपियों को कोर्ट नहीं ले जा पाया। इसके बाद सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। जिस पर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सभी की न्यायिक हिरासत 24 अगस्त तक बढ़ा दी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें