विधानसभा में गूंजा कानून व्यवस्था का मुद्दा, गृहमंत्री ने कह... - CG Sandesh

विधानसभा में गूंजा कानून व्यवस्था का मुद्दा, गृहमंत्री ने कहा- हम बदले की राजनीति नहीं करते

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन कानून व्यवस्था पर सदन में जमकर हंगामा हुआ।  विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने सदन में बताया कि बीते 7 महीने में प्रदेश में 500 से अधिक हत्याएं हुई हैं। वहीं चोरी, दुष्कर्म ठगी, तस्करी सभी अपराधों को एक साथ जोड़कर देखा जाए तो अब तक 12000 से अधिक घटनाएं हुई है। जिसमें से केवल 8307 आरोपी ही गिरफ्तार किए गए हैं।



नेता प्रतिपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, अगर आप दूसरे की तरफ एक उंगली उठाते हैं तो तीन उंगलियां आपकी तरफ ही होती हैं। उन्होंने कहा कि साय सरकार बदले की भावना से राजनीति नहीं करती है। विपक्ष के सदस्य यह न बताएं कि फिर दर्ज कैसे की जाती है।

पूर्ववर्ती सरकार में मुझ पर एफआईआर दर्ज की गई थी। लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम बदले की भावना से राजनीति नहीं करते हैं। कानून से ऊपर कोई नहीं है। यह बताने का मतलब यह नहीं की जैसा पहले की सरकार में हुआ ठीक वैसा अब होगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें