विस के मानसून सत्र का चौथा दिन आज: ध्यानाकर्षण में गूंजेगा C... - CG Sandesh

विस के मानसून सत्र का चौथा दिन आज: ध्यानाकर्षण में गूंजेगा CGMSC में दवाओं की खरीदी में गड़बड़ी का मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है. इस बीच आज सदन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी. जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विनिर्माण निगम (CGMSC) में दवाओं की खरीदी में गड़बड़ी, भुइंया प्रोग्राम के क्रियान्वयन में त्रुटि और बांगो प्रोजेक्ट में नहर निर्माण न होने का मामला भी ध्यानाकर्षण में गूंजेगा.

 



सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल में मंत्री ओपी चौधरी, रामविचार नेताम के विभागों के सवाल का जवाब देंगे. वहीं विभिन्न पत्रों और प्रतिवेदन को पटल पर रखा जाएगा. वहीं ध्यानाकर्षण में जमकर हंगामा होने के आसार हैं. भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक सदन में CGMSC में दवा खरीदी में गड़बड़ी का मुद्दा उठाएंगे. इसके साथ ही भुइंया प्रोग्राम के क्रियान्वयन में त्रुटि, बांगो प्रोजेक्ट में नहर निर्माण न होने पर भी ध्यानाकर्षण किया जाएगा.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें