छत्तीसगढ़ में लगातार बरस रहे हैं बादल,अगले 24 घंटों के लिए 21... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में लगातार बरस रहे हैं बादल,अगले 24 घंटों के लिए 21 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

रायपुर। प्रदेश में सोमवार से लगातार बारिश का दौर जारी है। साथ ही इस महीने में मौसब सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग रोजाना बारिश का अलर्ट जारी भी कर रहा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से अगले 24 घंटों के लिए रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, कोरिया, बेमेतरा, कबीरधाम, बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला – पेंड्रा – मरवाही व कोरबा जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

 



वहीं, प्रदेश के बिलासपुर, खैरागढ़- छुईखदान- गंडई, राजनांदगांव, मोहला – मानपुर- अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, कांकेर और बीजापुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश में मानसून की सक्रियता जारी रहेगी। सरगुजा संभाग में भारी वर्षा की भी संभावना बनी हुई है। बीते कुछ दिनों में रायपुर सहित प्रदेशभर में काफी अच्छी बारिश हुई, इसके चलते प्रदेश में सामान्य से काफी पीछे चल रही बारिश की स्थिति में सुधार हो गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें