लाखों का वाटर एटीम कबाड़ में तब्दील, जनता के पैसे का इस तरह ... - CG Sandesh

लाखों का वाटर एटीम कबाड़ में तब्दील, जनता के पैसे का इस तरह दुरुपयोग के लिए आखिर कौन हैं जिम्मेदार…

 महासमुंद : शहर के भीतर राहगीरों को शुद्ध पानी के लिए शहर में दो स्थानों पर लगे लाखों रुपए के वाटर एटीएम कबाड़ में तब्दील हो गए हैं। वॉटर एटीएम में लगे सामनों की चोरी हो रही है। नगर पालिका की लापरवाही के चलते जनता की गाढ़ी कमाई का पैसे का बंदर बाट किया जा रहा हैं। मामले में जवाब देने के लिए नगर पालिका के कर्मचारी बचते नजर आ रहे हैं।



आपको बता दें कि 2018_2019 में महासमुंद नगर पालिक परिषद ने राइट वाटर सलूशन प्राईवेट लिमिटेड नागपुर की एक कंपनी ने राज्य सरकार के आदेशानुसार इसे इंस्टॉल किया था। एक वाटर एटीएम शहर के मध्य शनि मंदिर के पीछे इंस्टॉल किया था, जिस वाटर एटीएम से अब तक एक बोतल पानी नहीं निकाल पाए और यह वाटर एटीएम कबाड़ हो गया।

वहीं महासमुंद शहर के बस स्टैंड में एक वाटर एटीएम लगाया गया था जो वर्षों से बंद पड़ा है। रख रखाव के अभाव में लगभग 24 लाख की लागत से बना वाटर एटीएम कबाड़ हो गया है। जिसका उपयोग अब शहर के असामाजिक तत्व उपयोग कर रहे हैं। आम जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे का इस तरह दुरुपयोग के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें