जांजगीर : सांप काटने से दो बहनों की मौत, गांव में छाया मातम - CG Sandesh

जांजगीर : सांप काटने से दो बहनों की मौत, गांव में छाया मातम

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में सांप के काटने से दो बहनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है. यह घटना मंगलवार रात की है. पुलिस मार्ग कायम कर घटना की जांच कर रही.



यह घटना भैसो के आश्रित ग्राम डुमरपाली की है. जानकारी के मुताबिक, दोनों बहन जमीन में सो रही थी. तभी दोनों को सांप ने डस लिया. इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने दोनों बहनों को पामगढ सीएसची में भर्ती कराया था. यहां एक बहन की मौत हो गई. वहीं दूसरी बहन को बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उनकी भी मौत हो गई. मृतिका अनन्या जांगड़े 19 साल और दीप्ती जांगड़े 16 साल की थी.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें