महासमुंद : ट्रक की ठोकर से पंचायत सचिव घायल. - CG Sandesh

महासमुंद : ट्रक की ठोकर से पंचायत सचिव घायल.

महासमुंद थाना अंतर्गत राजिम मोड़ और बोरियाझर मोड़ के बीच एक ट्रक की ठोकर से पंचायत सचिव और उसकी पुत्री घायल हो गए, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  

ग्राम आमाकोनी थाना खल्लारी निवासी पवन कुमार चक्रधारी ने पुलिस को बताया वह ग्राम पंचायत डूमरपाली के पंचायत में सचिव के पद पर कार्यरत है, तथा 11 जुलाई 2024 को रात्रि करीब 02.30 बजे वह अपनी बेटी रितू चक्रधारी के साथ अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GN 4217 से गृह ग्राम आमाकोनी से रायपुर अपने निजी काम से जा रहा था. तभी राजिम मोड और बोरियाझर मोड के बीच पहूंचे ट्रक क्रमांक NL 01 AH 7299 का चालक अपने ट्रक को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसे सामने ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे उसे एवं उसकी पुत्री को चोट आने से राहगीरों एवं डायल 112 की सहायता से उसे महासमुंद अस्पताल में भर्ती कराया गया.

वहीँ मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें