छग विस का मानसून सत्र का तीसरा दिन आज, सदन में गूंजेगा कानून... - CG Sandesh

छग विस का मानसून सत्र का तीसरा दिन आज, सदन में गूंजेगा कानून व्यवस्था का मुद्दा, हंगामे के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है. सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू होगी. बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा आज सदन में गूंजेगा. इसके साथ ही प्रश्नकाल में गृह, स्वास्थ्य और पंचायत विभाग से भी प्रश्न पूछे जाएंगे. आज सदन में जमकर हंगामा होने के आसार हैं.



विधानसभा में आज बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा गूंजेगा. लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर कांग्रेस आज स्थगन लाएगी. सदन में कानून व्यवस्था पर भारी हंगामा होने की संभावना है. प्रश्नकाल में गृह, स्वास्थ्य, पंचायत विभागों के सवाल पूछे जाएंगे. वहीं ध्यानाकर्षण में गूंजेगा सहकारी समिति में अनियमितता का मामला भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला उठाएंगे. गरीबों के चावल वितरण में अफरा तफरी पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ध्यानाकर्षण करेंगे. इसके बसत ही सदन में मंत्री रामविचार नेताम मंडी संशोधन विधेयक पेश करेंगे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें