राजधानी पहुंचे सचिन पायलट, कांग्रेस के विधानसभा घेराव में होंगे शामिल
रायपुर । कांग्रेस नेता सचिन पायलट रायपुर पहुंच गए है। माना एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज विधानसभा के घेराव का एलान किया है। पूरे प्रदेश से कांग्रेस के कार्यकर्ता और आम-जन आज विधानसभा का घेराव करेंगे और मुख्य रूप से प्रदेश की सरकार ने चुनाव के समय जो वादे किए थे।
उनको पूरा ना करना एक बात है लेकिन जिस प्रकार से शासन चल रहा है, जिस प्रकार से रोज घटनाएं घट रही हैं अपराध आसमान छू रहा है। कानून-व्यवस्था चरमरा रही है। सरकार का ध्यान शासन करने में नहीं है। उनका काम केवल विरोधियों को निशाना बनाने का है… मैं उम्मीद करता हूं कि आज के प्रदर्शन के बाद सरकार संज्ञान लेकर उचित कदम उठाएगी।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें