तुमगांव : शराब के नशे में पत्नी से मारपीट कर जान से मारने की... - CG Sandesh

तुमगांव : शराब के नशे में पत्नी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए दबाया गला, मामला दर्ज.

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदवाही में एक पति ने अपनी पत्नी को शराब के नशे में गंदी गंदी गाली गलौच कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए गला दबाया, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

ग्राम तेंदवाही निवासी दिव्या डहरिया ने पुलिस को बताया कि 3 साल पहले उसकी शादी ग्राम दर्री पाली में हुई थी. जिसके बाद लगातार स्वास्थ खराब रहने के कारण वह अपने ससुराल में केवल एक वर्ष रही उसके बाद मायके में रहकर ईलाज करवा रही थी जिसके कारण उसका पति दूसरी शादी कर लिया.

दिव्या ने बताया कि 6 माह पूर्व उसका प्रेम विवाह ग्राम तेंदवाही के टोनु डहरिया पिता धरमदास डहरिया से सामाजिक रिति रिवाज से हुआ, जिसके बाद 19 जुलाई 2024 को दिव्या का पति टोनु डहरिया शाम को 06.00 बजे शराब पीकर गंदी गंदी गाली गलौच कर मारपीट कर दिव्या को घर से निकाल दिया था. और इसके कुछ समय पश्चात चलो तुम्हें आपके मायके छोड़ देता हूं कहकर तुमगांव ले आया और तुमगांव चौक में गाली गलौच करते हुए हांथ मुक्का से मारपीट किया एवं मारपीट करते हुए घर ले गया.

दिव्या ने बताया कि उसके अगले दिन 20 जुलाई 2024 शाम 07.30 बजे उसका पति शराब के नशे में घर आया और गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसका गला को दबा दिया तथा पेट में लात मारा.

मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें