सावन लगते ही छत्तीसगढ़ में लगी झड़ी,अगले दो दिनों तक भारी बारि... - CG Sandesh

सावन लगते ही छत्तीसगढ़ में लगी झड़ी,अगले दो दिनों तक भारी बारिश के आसार

रायपुर । सावन का महीना शुरू होते ही प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। अगले 24 घंटे में फिर अच्छी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिये येलो अलर्ट जारी किया है। अगलें दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।



बता दें कि मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक जून से लेकर 22 जुलाई तक प्रदेश में 401.6 मिमी बारिश हुई जबकि वास्तविक रूप में 457.4 मिमी बारिश होनी थी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्‍तीसगढ़ के ऊपर स्थित है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी फैला है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें