तेलीबांधा गोलीकांड : मुख्य हैंडलर अमनदीप के साथ छह आरोपी गिर... - CG Sandesh

तेलीबांधा गोलीकांड : मुख्य हैंडलर अमनदीप के साथ छह आरोपी गिरफ्तार, झारखंड के अमन साहू गैंग से है कनेक्शन

रायपुर। राजधानी में कारोबारी के कार्यालय पर गोली चलाकर प्रदेश के सियासी पारे को चढ़ाने वाले मामले में आखिरकार पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब हो गई. मामले में हरियाणा से मुख्य हैंडलर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसके साथ अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. घटना को अंजाम देने में झारखंड के अमन साहू गैंग के भीतर काम करने वाले अमनदीप वाल्मीकि गिरोह का हाथ था.


बीते 13 जुलाई को तेलीबांधा थाना क्षेत्रांतर्गत उद्योग भवन के पास स्थित PRA India के बाहर मोटर सायकल सवार दो नकाबपोश युवकों ने कार्यालय के बाहर खड़ी कार में बैठे व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने की नियत से पिस्टल से फायर कर फरार हो गये थे. राजधानी में सरेराह भरी दोपहरी हुई इस घटना ने विपक्षी दल कांग्रेस को सरकार पर हमला बोलने का सुनहरा अवसर दे दिया था. वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने जल्द आरोपियों तक पहुंचने की बात कही थी.

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आईजी रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने स्पेसिफिक टॉस्क के लिये स्पेसिफिक टीम डेप्यूट किया. सभी टीमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर झारखण्ड के गुमला, लोहरदगा एवं रांची तथा हरियाणा के सिरसा में उच्च स्तरीय समन्वय स्थापित करते हुए इंटरस्टेट ऑपरेशन चलाया गया है. जिसमें घटना में शामिल गैंग के अब तक झारखण्ड से 3 तथा हरियाणा से 3 सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ 2 अन्य आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें