शिवनाथ नदी में मछलियों की मौत मामले में पर्यावरण संरक्षण मंड... - CG Sandesh

शिवनाथ नदी में मछलियों की मौत मामले में पर्यावरण संरक्षण मंडल ने लिया पानी का सैम्पल, फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की उठी मांग

मुंगेली। शिवनाथ नदी के जल के दूषित होने से लाखों मछलियों की मौत के बाद अब जाकर पर्यावरण संरक्षण मंडल की नींद खुली है. मंडल की टीम ने जांच के लिए नदी जल का सैंपल लिया है. वहीं दूसरी ओर भाटिया वाइन मर्चेंट से निकलने वाले जहरीले और बदबूदार अपशिष्ट से परेशान धुमा और आस-पास के गांव के लोगों ने गुस्से का इजहार किया है. इस बीच विहिप और बजरंग दल ने शराब फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है.
पर्यावरण संरक्षण मंडल की टीम ने शुक्रवार को भाटिया वाइन्स फैक्ट्री के आसपास के तीन गांव से शिवनाथ नदी का जल सैम्पल के रूप में लिया गया है. इस दौरान आबकारी विभाग की संयुक्त टीम भी मौजूद थी. इधर शिवनाथ नदी के दूषित जल से मछलियों के साथ मवेशियों की मौत से धुमा स्थित भाटिया वाइन मर्चेंट के आसपास बसे गांवों के लोग आक्रोशित हैं.



वहीं विहिप व बजरंग दल ने शिवनाथ के दूषित जल से दर्जन भर मवेशियों की मौत की बात कहते हुए सरगांव थाने में भाटिया वाइन फैक्ट्री के संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. विहिप और बजरंग दल का आरोप है कि भाटिया शराब फैक्ट्री के अपशिष्ट पदार्थ शिवनाथ नदी में छोड़ने से जल दूषित हुआ है, जिसे पीकर गौवंश की मौत हुई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें