महासमुंद : चबूतरा में बैठने की बात को लेकर युवक से मारपीट, ध... - CG Sandesh

महासमुंद : चबूतरा में बैठने की बात को लेकर युवक से मारपीट, धारदार वस्तु से हमला कर किया बेहोश.

महासमुंद के नयापारा में चबूतरा में बैठने की बात को लेकर एक युवक  से मारपीट कर धारदार वस्तु से हमला किया गया जिससे वह बेहोश हो गया.  

नयापारा महासमुंद निवासी प्रकाश कुमार चद्राकर ने पुलिस को बताया कि वह वेल्डिंग का काम करता है, तथा 12 जुलाई 2024 को शाम करीब 07.30 बजे वह अपने मोहल्ले में संतोषी मंदिर के पास चबूतरा में बैठा था तो उसी समय, नयापारा का फैजान पिता सोनू वहां आया और उसे बोला कि यहां से थोडा हटकर बैठ मुझे भी बैठने के लिये जगह दो. तब प्रकाश ने बोला कि इतना बड़ा चबूतरा है कहीं भी बैठ जाओ, लेकिन ऐसा कहने से फैजान पिता सोनू ने प्रकाश को मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुये बोला कि हटा जाओ नहीं तो मारूंगा बोलते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया और अपने पास रखे नुकीला जैसा कोई धारदार वस्तु से प्रकाश के बायें कधें मारकर चोंट पहूंचाया. और जान से मारने की धमकी देते हुये वहां से भाग गया.

प्रकाश ने बताया कि उसके बांया कंधा में खून निकल रहा था और वह बेहोश गया था, तब उसके मोहल्ले के लोग 112 वाहन को फोन कर उसे  ईलाज कराने जिला अस्पताल महासमुंद ले गए जहाँ से उसे रेफर कर दिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें