तुमगांव : बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मामला दर्ज. - CG Sandesh

तुमगांव : बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मामला दर्ज.

तुमगांव पुलिस ने एक 69 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया है.

वार्ड नंबर 61 लाखेनगर चौक रायपुर निवासी हेमन्त गजवानी ने पुलिस को बताया कि 7 जुलाई 2024 को वह अपने परिवार के साथ बाबा किसाराम समाधी स्थल फुसेराडीह के पास बरसी महोत्सव में शामिल होने आया था.

हेमन्त ने बताया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर जाने की तैयारी कर रहा था, उकसे नाना हरिराम कासवानी उम्र 69 साल पैदल समाधी स्थल से आगे-आगे जा रहे थे हेमंत पीछे रह गया था, इसके बाद शाम 05.15 बजे हेमंत को पता चला कि कोई अज्ञात वाहन के चालक द्वारा उसके नाना हरिराम को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया था, जिसके बाद  कोई गाड़ी वाला उन्हें आरंग सरकारी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया.

मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 125-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें