तुमगांव : जमीन बंटवारा को लेकर महिला से गाली गलौच कर मारपीट,... - CG Sandesh

तुमगांव : जमीन बंटवारा को लेकर महिला से गाली गलौच कर मारपीट, दी जान से मारने की धमकी.

तुमगांव के वार्ड क्रमांक 13 अछोला में जमीन बंटवारा को लेकर एक महिला से गाली गलौच कर मारपीट किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  

वार्ड नंबर 13 अछोला तुमगांव निवासी जामबाई चतुर्वेदी ने पुलिस को बताया कि 18 जुलाई 2024 को शाम 04.30 बजे वह अपने घर में थी उसी समय प्रशांत चुतुर्वेदी द्वारा जमीन बंटवारा को लेकर घर के बाहर गली में गंदी गंदी गुप्तार कर रहा था. जिसे प्रार्थिया जामबाई ने गाली गुप्तार क्यों कर रहा है कहा तो, प्रशांत तुम बोलने वाली कौन होती हो कहकर हांथ थप्पड से मारपीट किया.

मारपीट करने से जामबाई को चोंट आई है, जामबाई ने बताया कि प्रशांत चतुर्वेदी द्वारा जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी दिया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें