सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : घर में चला रहे थे जिस्मफरोशी का धंध... - CG Sandesh

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : घर में चला रहे थे जिस्मफरोशी का धंधा, महिला दलाल समेत 4 युवक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. मुजगहन थाना क्षेत्र के एक घर में देर रात पुलिस ने दबिश देकर एक महिला दलाल के साथ 4 ग्राहकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। नवा रायपुर सीएसपी करन उइके ने बताया कि पुलिस को लगातार मुजगहन थाना क्षेत्र में देह व्यापार होने की शिकायत मिल रही थी. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की देर रात संदिग्ध घर पर छापा मारा, जहां से एक महिला दलाल समेत 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया

 


पकड़े के युवक बुढ़ापारा निवासी महेश व्यास, आमापारा निवासी तेजेंदर सिंह, शिवेंद्र निषाद, अभनपुर निवासी डीसी कुमार है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया. पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें