सीएम साय दिल्ली हुए रवाना, कई मुद्दों पर शीर्ष नेताओं से करे... - CG Sandesh

सीएम साय दिल्ली हुए रवाना, कई मुद्दों पर शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे में जाने की खबर के बाद छत्तीसगढ़ में रजनीतिक हलचल तेज हो गई है. माना जा रहा है कि रात में ही सीएम साय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर मंत्रिमंडल के विस्तार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं.



बता दें कि राज्‍य कैबिनेट में मंत्री के 2 पद खाली हैं. एक पद पहले से खाली रखा गया था, जबकि दूसरा पद वरिष्‍ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्‍तीफे की वजह से खाली हुआ है. राज्‍य कैबिनेट में 2 नए मंत्रियों की एंट्री होनी है. ऐसे में सीनियर नेताओं से मुलाकात के बाद सीएम साय योग्य दावेदारों के नाम पर भी मंथन कर सकते हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें