8वीं पास साइबर ठगों के गैंग ने छत्तीसगढ़ के 25 जिलों में 321 ... - CG Sandesh

8वीं पास साइबर ठगों के गैंग ने छत्तीसगढ़ के 25 जिलों में 321 लोगों से किया फ्रॉड, जामताड़ा से 4 गिरफ्तार

जशपुर।छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने साइबर ठगों के 8वीं पास अंतरराज्यीय गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और हरियाणा में हजारों लोगों को अपना शिकार बनाया। अकेले छत्तीसगढ़ के ही 25 जिलों में 321 लोगों से ठगी की गई है।

सभी आरोपियों की गिरफ्तारी झारखंड के जामताड़ा से की गई है। आरोपियों के खिलाफ जशपुर जिले के कासाबेल, पत्थलगांव और सिटी कोतवाली में अलग-अलग मामले दर्ज हैं। पुलिस अफसरों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों को लेकर प्रदेश के सभी थानों से जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि कांसाबेल निवासी लक्ष्मण गर्ग ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 26 मई 2023 को उनकी बेटी के मेाबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि वह स्पीड पोस्ट से बोल रहा है। फिर उसने मंगाए गए सामान के बारे में जानकारी दी।

साथ ही कहा कि सामान लेने के लिए 5 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करने होंगे। नहीं तो पार्सल वापस चला जाएगा। इस पर बेटी ने कहा कि, 5 रुपए डिलीवरी ब्वॉय को दे देगी, लेकिन आरोपी ने मना कर दिया और बताया कि ट्रांसफर किए बिना सिस्टम एक्टिव नहीं होगा। सामान की डिलीवरी नहीं हो पाएगी।



लक्ष्मण गर्ग की बेटी ने इसके बाद आरोपियों के भेजे लिंक में 5 रुपए गगूल यूपीआई से ट्रांसफर कर दिए। इसी तारीख को बेटी को पता चला कि, उसके खाते से 49,971 रुपए ऑनलाइन किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर हो गए हैं। इस पर उसे ऑनलाइन ठगी का पता चला।

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि साइबर फ्रॉड में शामिल आरोपी जामताड़ा जेल में बंद हैं। उन्हें जामताड़ा पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में गिरफ्तार किया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस टीम झारखंड पहुंची और आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर जशपुर लेकर आई।

पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 15 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम शहरपुरा, जामताडा निवासी अनवर अंसारी मिया ​​​​​​, अख्तर अंसारी, तय्युब अंसारी और करमाटांड निवासी जमशेद मिया ​​​​​​​शामिल है।

पकड़े गए आरोपियों पर अम्बिकापुर (सरगुजा) में 12, बालोद में 22, बलौदाबाजार में 2, बलरामपुर में 9, बस्तर में 15, बेमेतरा में 3, बिलासपुर में 47, धमतरी में 7, दुर्ग में 46, गरियाबंद में 5, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 4, जांजगीर-चांपा में 6, कांकेर में 6, जशपुर में 3, कबीरधाम में 2, कोरबा में 19, खैरागढ़-गंडई-छुईखदान में 2, महासमुंद में 5, मुंगेली में 2, नारायणपुर में 1, रायगढ़ में 22, रायपुर में 55, राजनांदगांव, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सूरजपुर जिले में 10-10 मामले दर्ज हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें