कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, गांव में फैली सनसनी, हत्या ... - CG Sandesh

कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, गांव में फैली सनसनी, हत्या की वजह जान रह जाएंगे हैरान

अभनपुर। गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम जौंदी में नशेड़ी बेटे ने अपने ही पिता की फावड़ा मारकर हत्या कर दी. इस वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही. वहीं पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

 



जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात आरोपी 30 वर्षीय इंद्र कुमार साहू उर्फ रिंकू को उसकी मां ने खाना खाने की बात कही. इस पर आरोपी विवाद करने लगा. जब उसके पिता 58 वर्षीय कमलनारायण साहू ने उसे फटकारा तो आरोपी तैश में आ गया और घर में रखे फावड़ा से अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं बीचबचाव करने आए अपने भाई रेखू साहू पर भी फावड़ा से वार कर उसे घायल कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें