तुमगांव : तेज रफ्तार से छोटा हाथी चलाने मना करने पर जान से म... - CG Sandesh

तुमगांव : तेज रफ्तार से छोटा हाथी चलाने मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए की मारपीट.

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम भोरिंग में एक व्यक्ति को छोटा हाथी वाहन को तेज एवं रफ्तार से चलाने को लेकर मना करने से उसने अश्लील गाली गलौच कर, जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

पराग आवड़े ने पुलिस को बताया 15 जुलाई 2024 को सुबह वह गांव के लीवाल्डन के साथ मोटरसायकल से खेत जा रहा था,  और कुकराडीह एवं तेन्दुवाही रोड में पहुँचने पर गांव का नंदकुमार ढीढी के रिश्तेदार हरीश नवरंगे अपने छोटा हाथी वाहन को तेज एवं रफ्तार से चलाते ला रहा था,  जिसे पराग एवं लीवाल्डन द्वारा मना करने पर वाद विवाद एवं गाली गलौच करने लगा. इसके बाद इसी बात को समझाने के लिए पराग गांव के नंदकुमार ढीढी के घर के पास गया और नंदकुमार को बोला अपने रिश्तेदार हरीश नवरंगे को समझा दो कि गाड़ी थोडा कम स्पीड में चलाया करे, तभी वहीं पास में खडे हरीश नवरंगे इसी बात से नाराज होकर पराग को मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए आज तुझे जान से मार दुंगा कहकर धमकी देते हुए हाथ में रखे डण्डा से मेरे सिर में मारा. जिससे पराग के सिर में चोट लगकर खून निकलने लगा.

वहीँ मामले में बीच बचाव करने आये पराग के भाई देवप्रकाश आवडे को भी हाथ मुक्का से मारपीट किया. घटना को गांव का लीवाल्डन, पप्पू कुर्रे एवं देवप्रकाश आवडे देखे सुने.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें