कोमाखान : बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करवाने पर दी जान से मारने की धमकी.
नाबालिग लड़की के साथ हुए बलात्कार की शिकायत करने पर एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देकर रिपोर्ट वापस लेने को कहा गया, जिसकी शिकायत कोमाखान पुलिस से की गई है.
प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार होने से वह इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाया है, जिसपर ग्राम परसुली के श्रीराम ढिन्डी ने 14 जुलाई 2024 को शाम करीब 5 बजे प्रार्थी को तुम मेरे मामा लोग के खिलाफ बलात्कार का रिपोर्ट लिखवाये हो कहकर गाली गलौज कर, रिपोर्ट को वापस लो नही तो तुम्हे जान से मारकर खत्म कर दूंगा कहकर धमकी दिया और मारने के लिये उतारू हो गया. झगड़ा को ईवन लाल कुर्रे देखा सुना, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें