छत्तीसगढ़ में आज इन 8 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑर... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में आज इन 8 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, अब तक बीजापुर में सबसे ज्यादा बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. अगले 3 घंटों के लिए दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर में ऑरेंज अलर्ट और गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.



सोमवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई. इनमें राजिम में 150 मिमी हुई वर्षा, अंबिकापुर में 92 मिमी , पेंड्रा रोड में 70, गोबरा नवापारा में 90 मिमी, मैनपुर- अभनपुर में 70 मिमी वर्षा दर्ज की गई. राजधानी रायपुर में भी झमाझम बारिश हुई. आज भी राजधानी में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण छत्तीसगढ़ में 17 जुलाई के बाद मानसूनी गतिविधियों में वृद्धि होगी.

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 248.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 15 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 410.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 135.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें