कोमाखान : 4 लाख 50 हजार के गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

कोमाखान : 4 लाख 50 हजार के गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन कर रहे बाइक सवार को  4 लाख 50 हजार रुपये के गांजे के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी गांजे को ड्रम में छिपाकर मध्य प्रदेश ले जा रहा था.

पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन साईन मोटर सायकल क्रमांक MP 41 ZE 8624 को ग्राम सुवरमाल के पास रोका गया है। जिसमे दो प्लास्टिक नीले रंग का ड्रम रखा हुआ था। ड्रम को उतरवा कर चेक किया तो उसमेें मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसके संबंध में आरोपी वाहन चालक मुकेश बंजारा पिता उमराव बंजारा उम्र 39 वर्ष सा. वार्ड नं. 08 वननगर वीरपुर थाना सिहोर जिला सिहोर म0प्र0 से पूछताछ करने पर ग्राम बालुगुडा उडिसा को अवैध मादक पदार्थ गांजा से खरीदकर मध्य प्रदेश बिक्री करने हेतु ले जाना बताया। 

आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 किलो 240 ग्राम पादक पदार्थ गांजा कीमती 4,50,000 रूपयें, एक मोटर सायकल साईन क्रमांक MP 41 ZE 8624 कीमती 80,000 रूपयें, एक नग मोबाईल फोन कीमती 1500 रूपयें, नगदी 700 रूपयें जुमला किमती 532200 रूपयें को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोमाखान 20बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस के द्वारा की गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें