बसना : युवती व उसकी माँ से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी... - CG Sandesh

बसना : युवती व उसकी माँ से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी.

भंवरपुर चौकी क्षेत्र की एक युवती ने एक महिला और उसके पति के खिलाफ मारपीट, रेप करने की धमकी व अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.  

युवती ने बताया कि उसके पड़ोसी गिरवार बारे ने 26 मई 2024 को उसे एवं उसकी मां के साथ मारपीट किया और साथ में जान से मारने की धमकी दिया, व रेप करने की धमकी देकर मारपीट किया जिससे युवती बेहोश हो गई. इसके बाद अगले सुबह गिरवर ने युवती से माफी मांगी तो वह मान गई.

इसके बाद 17 जून 2024 को वह फिर से गाली गलौच किया व युवती की मां को मारने के लिये दौड़ा, व अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए, गिरवर की पत्नि पिंकी बारे भी गाली गलौच करने लगी और युवती को अगर तू चौकी जाकर रिपोर्ट करी तो तेरा मर्डर कर दूंगा कहकर धमकी दी.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें