राजधानी में फायरिंग मामला : गोली चलाने वाले आरोपियों की बाइक... - CG Sandesh

राजधानी में फायरिंग मामला : गोली चलाने वाले आरोपियों की बाइक बरामद, झारखंड की है गाड़ी

रायपुर।राजधानी में दिनदहाड़े थाने के नजदीक कोयला कारोबारी के ऑफिस में गोली चलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी की है. वहीं गोली चलाने वाले युवकों की बाइक को तेलबांधा क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है. यह गाड़ी झारखंड की है. आशंका जताई जा रही है कि अमन साहू गैंग ने फायरिंग की है.



यह वारदात आज सुबह करीब 11 बजे की है. गोली चलाने के बाद युवकों के भागने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो युवक गोली चलाने के बाद वही पर घूमते नजर आ रहे.

बाइक सवार दो आरोपी गोली चलाने के बाद फरार हो गए थे, जिसकी JH 01 DL 4692 पल्सर बाइक बरामद कर ली गई है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. पूरे शहर में नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है. शहर के लगभग 10 जगहों पर चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें