मौसम : प्रदेश के इन 13 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी भारी बा... - CG Sandesh

मौसम : प्रदेश के इन 13 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

रायपुर। मानसून सक्रिय होते ही छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने अब भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बालोद, जशपुर और बलरामपुर जिले में हैवी रेन का यलो अलर्ट जारी किया है।


वहीं 14 जुलाई तक प्रदेश के एक दो जगहों पर भारी बारिश का आसार है। गुरुवार को मानसून की गतिविधियां कम रही। कुछ ​जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। वहीं 14 जिलों में सामान्य बारिश हुई।

आपको बता दें कि राजधानी में उमस से लोग बेहाल है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। आसमान में बादल तो थे, लेकिन बरसे नहीं। इसलिए दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री पर पहुंच गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें