महासमुंद : घर घुसकर महिला के साथ धक्का मुक्की कर दी जान से म... - CG Sandesh

महासमुंद : घर घुसकर महिला के साथ धक्का मुक्की कर दी जान से मारने की धमकी.

महासमुंद के ग्राम बिरकोनी में एक महिला के घर घुसकर उसके साथ धक्का मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  

ग्राम बिरकोनी निवासी पुष्पा देवी ठाकुर ने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई 2024 को शाम करीब 7 बजे जब वह घर में अकेली थी तो उसके पति का बड़ा भाई भरत सेन और उसका पुत्र देवेन्द्र सेन ने उसके घर आकर उसके साथ गाली गलौज की, और धक्का मुक्की कर जान से मारने की धमकी देने लगे. जिससे पुष्पा डर गयी,  और अपने घर से बिरकोनी के कोतवाल और सरपंच को तत्काल सूचना दी,  साथ ही अपने वार्ड की पंच को भी बताया.

पुष्पा ने बताया कि भरत सेन व देवेनद्र सेन शराब के नशे मे बीच बस्ती गाली गलौज करते रहे,  मारने की धमकी के साथ धक्का मुक्की कर वापस गये और मुझे चेतावनी दी कि अगले हप्ते फिर आकर बात करेगें.

प्रार्थिया ने बताया कि पिछले कई सालो मे यह घटना 4 से 5 बार हो चुकी है,  जिसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाना महासमुंद में दर्ज करायी गयी है. मामले पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 333-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें