प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर 24 जुलाई को विधानसभा का घे... - CG Sandesh

प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर 24 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस

 रायपुर : प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस 24 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेगी। जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गृह मंत्री विजय शर्मा अनुभवहीन और दिग्धभ्रमित हैं। नागरिक सुरक्षा की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करेंगे।

 


प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सियासत लगातार जारी है। बलौदा बाजार हिंसा के बाद से ही कांग्रेस कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रही है और एक दिवसीय प्रदेश भर में आंदोलन भी किया था। इसी बीच कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एक बार फिर से लचर कानून व्यवस्था को लेकर 24 जुलाई को विधानसभा घेराव करने का निर्णय लिया गया है।
 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 24 जुलाई को प्रदेश भर के हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करेंगे और नागरिक सुरक्षा की मांग करेंगे, उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजाना तीन बच्चियों का बलात्कार हो रहा है हत्या, चोरी, डकैती, बढ़ रही है गृह मंत्री विजय शर्मा अनुभवहीन हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को समझ नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए, प्रदेश की जनता को 6 माह में ही लगने लगा है कि राज्य में कोई सरकार है या नही हैं।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें