29 अगस्त को होगा राज्य खेल अलंकरण समारोह, 1108 खिलाड़ियों ने ... - CG Sandesh

29 अगस्त को होगा राज्य खेल अलंकरण समारोह, 1108 खिलाड़ियों ने किया आवेदन

रायपुर। राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन 29 अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा. राज्य खेल अलंकरण 2021-22 और 2022-23 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई थी.
जानकारी के अनुसार, प्रदेश भर से 1108 खिलाड़ियों ने आवेदन किया है. इनमें से 492 खिलाड़ियों ने 2021-22 के लिए और 616 खिलाड़ियों ने 2022-23 के लिए आवेदन किया है. पुरस्कारों की बात करें तो शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 2021-22 में 49 और 2022-23 में 70 खिलाड़ियों ने आवेदन किया है. शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 2021-22 में 32 और 2022-23 में 36 खिलाड़ियों ने आवेदन किया है.



वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए (निर्णायक) के लिए 2021-22 में 3 और 2022-23 में 4 खिलाड़ियों ने आवेदन किया है. वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए (प्रशिक्षक) के लिए 2021-22 में 15 और 2022-23 में 21 खिलाड़ियों ने आवेदन किया है. इसी तरह शहीद पंकज विक्रम सम्मान के लिए 2021-22 में 69 और 2022-23 में 87 खिलाड़ियों ने आवेदन किया है.

बात करें शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए तो 2021-22 में 19 और 2022-23 में 30 खिलाड़ियों ने आवेदन किया है. मुख्यमंत्री ट्रॉफी (जूनियर वर्ग) के लिए महज 1 खिलाड़ी ने आवदेन किया है. वहीं मुख्यमंत्री ट्रॉफी सीनियर वर्क के लिए 2021-22 में 4 और 2022-23 में 5 खिलाड़ियों ने आवेदन किया है. इसके अलावा नगद राशि के लिए 2021-22 में 303 और 2022-23 में 362 खिलाड़ियों के नाम से आवेदन आया है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें